सीवान में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी, लार थाना मुस्तैदी से बार्डर पर तैनात

लार, देवरिया | बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। बिहार के पूर्व में 11 जिले ही कोरोना के संक्रमण वाले थे। अब दो नए जिलों- वैशाली और बक्सर में भी मरीज के मिलने से संक्रमित जिलों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। सबसे ज्यादा 29 मरीज सीवान जिले में मिले हैं। अब 17 मरीजों के साथ मुंगेर दूसरा सबसे प्रभावित जिला बन गया है। बेगूसराय में 8 और पटना में 6 मरीज मिले हैं। जिससे नजदीक के राज्य और जनपद में भी डर का माहौल बना हुआ हैं। इसी सुरक्षा को देखते हुये बिहार के बार्डर मेहरौना को सील कर दिया गया है। देवरिया जनपद के लार थाना के एस ओ ने कहा की किसी को भी अवैध तरीके से प्रदेश में नहीं घुसने देगे। पुलिसकर्मी बार्डर पर हर समय जांच कर रहें हैं

About Author

यह भी देखें  छोटी गंडक पर बनेगा पक्का पुल

Leave a Reply

error: Content is protected !!