Covid19 – कोरोना से हारा देश में पहला डॉक्टर
The News Wala : दुनियाभर में कोरोनावायरस अपना पाँव पसार रहा हैं। (Covid19) कोरोना वायरस के संक्रमण में आने की वजह से इंदौर में पहले डॉक्टर की मौत हो गई है। डॉक्टर का नाम शत्रुघ्न पंजवानी है । स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि डॉ शत्रुधन पंजवानी पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और उनका उपचार पहले गोकुलदास में चल रहा था। उसके बाद सीएचएल और फिर उन्हें अरविंदों अस्पताल में शिफ्ट किया था। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी, आज सुबह उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज नहीं कर रहे थे। जिसके कारण आशंका जताई जा रही है कि वह किसी कोविड-19 के संपर्क में आए होंगे। कुछ दिनों पहले ही वह कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। वह प्राइवेट प्रैक्टिशनर थे।
हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि वे Covid19 के किस मरीज के संपर्क में आए | कोरोना महामारी की वजह से इंदौर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। प्रदेश में पहली बार किसी डॉक्टर की मौत कोरोना की वजह से हुई है। डॉक्टर की मौत के बाद इंदौर में स्वास्थ्यकर्मी और एहतियात बरत रहे हैं। कोरोना पीड़ितों के इलाज में लगे डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफों का प्रशासन विशेष ख्याल रख रही है। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके लिखा कि दूसरों के अमूल्य जीवन की रक्षा और Covid19 के विरुद्ध युद्ध लड़ते हुए बलिदान हो जाने वाले डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी जी की आत्मा की शांति के लिए हम सब प्रदेशवासी ईश्वर से करबद्ध प्रार्थना करते हैं। आप जैसे महामानव को कभी भुलाया ना जा सकेगा। विनम्र श्रद्धांजलि।