समाज सेवा के कई प्रकार, कुछ के दान, कुछ के प्रचार



देवरिया। जिले के लार क्षेत्र में बहुत समाजसेवी, ठेकेदार व नेता हैं। सबके अपने-अपने चोचलें हैं। कोरोना महामारी में कुछ दान में लगे हैं तो कुछ सम्मान के भूखे हैं। कुछ सरकारी धन और प्रशासनिक व्यवस्था के सहयोग में लगकर अपना प्रचार कराने में लगे हैं तो कई लोग शासन को भी सहायता करने में पीछे नहीं हैं। मिशन तो सबका राजनीति का ही है लेकिन कुछ इस कदर की राजनीति कर रहे कि परिहास के पात्र भी हो रहे। तो कुछ ने जिले में अपना नाम भी रोशन किया।
अच्छे लोगों की लार में कमी नहीं है। पैसे वालों की भी कमी नहीं है। दान देने वालों की भी कमी नहीं। लार के ही खरवनिया निवासी भाजपा नेता पुनीत शाही ने जिलाधिकारी अमित किशोर को एक लाख एक हजार का चेक दिया। मुख्यमंत्री राहत कोष में ही लार के बरडीहा निवासी व देवरिया-कुशीनगर स्थानीय निकाय के भाजपा नेता अमित कुमार सिंह बबलू ने ढाई लाख का चेक जिलाधिकारी देवरिया अमित किशोर को दिया। लार में 16 वार्ड हैं, जहाँ 16 सभासद हैं। बौली की सभासद रीमा सिंह इन सोलह वार्डों के सभासदों में आगे निकल गयीं। उन्होंने डीएम को 25 हजार का चेक सौपा। वैश्विक महामारी के इस संकट में लोग मुक्त हाथ से, उच्च विचार से दान देकर समाज में मान-सम्मान व ख्याति प्राप्त कर रहे हैं।
रिपोर्ट:डॉ एम के पाण्डेय