शर्मशार हुई देव भूमि देवरिया , तीन साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ़्तार

देवरिया। जिले तरकुलवा थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम के साथ साेेेमवार को एक किशोर ने दुष्कर्म कर दिया। उसने टाफी के लिए रुपए देकर उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

तरकुलवां थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब 11 बजे एक मासूम बच्ची दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला एक किशोर वहां पहुंचा और टाफी खरीदने का लालच देते हुए उसे दो रुपए दिए। इसके बाद वह बच्ची को लेकर अपने घर चला गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। कुछ देर बाद परिजन बच्ची को ढूढ़ने लगे तो वह गायब मिली। बच्ची की मां पड़ोसी के घर में गई तो वह वहां चारपाई पर पड़ी थी।

उसकी दशा देख उसने डायल 100 पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ सीटी निष्ठा उपाध्याय ने मौके पर पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजने के साथ ही उसकी मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 504, 506, पास्को एक्ट व एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!