कोरोना महामारी में भी कोटेदार की लूट, दुकान होगी सस्पेंड

देवरिया। देश वैश्विक महामारी झेल रहा। कोटेदार लोगों की मजबूरी का फायदा उठा रहे। लार क्षेत्र के लगभग साठ फीसद कोटे की दुकानों की शिकायतें है। गावों में कार्डधारक परेशान हैं। उनके हक पर कोटेदार डाका डाल रहे। नगरीय क्षेत्र में रविवार को लार कस्बे में एक कार्रवाई की खबर है। सलेमपुर के नायब तहसील दार धरम बीर सिंह व नगर पंचायत लार के तेज तर्रार व बेबाक बात करने वाले अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी ने कस्बा लार के हरिजन बस्ती के कोटे की जांच की। उन्होंने कोटेदार रमाकांत प्रसाद की दुकान सस्पेंड करने की रिपोर्ट कर दिया। कुछ लोगों का कहना है कि दबंग कोटेदारों पर लार में अभी एक भी केस नहीं दर्ज हुआ। एक एक कोटा माफिया चार चार दुकाने चला रहे हैं। उनपर कार्रवाई नहीं हो रही।  गढवा, मेहरौना, कौसड़ सहित कई गावों की शिकायत पड़ी है। उन कोटेदारों पर भी कार्रवाई होनी चाहिये।

About Author

यह भी देखें  बिहार बार्डर पर फिर पकड़ी गयी शराब, खुखुंदू पुलिस को दी गयी

Leave a Reply

error: Content is protected !!