Covid19 – मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत होने से शहर में हड़कंप मच गया है । बस्ती का रहने वाला युवक बी आर डी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती था, जिसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण कोरोना बताया गया हैं। यह जानकारी मिलते ही शहर में हड़कंप मच गया। जिसके बाद इस रिपोर्ट को केजीएमयू दोबारा जांच के लिए भेजा गया था। मृतक बस्ती जिले का रहने वाला था, प्रशासन ने एहतियातन बस्ती में उसके घर और आसपास के इलाके को पूरी तरह से सीज कर दिया गया है। बता दें कि सोमवार देर रात ही डॉक्टरों की टीम ने आनन-फानन में मरीज के लार का नमूना लेकर जांच के लिए आरएमआरसी सेंटर में भेजा था। मोहल्ले को सैनिटाइज किया जा रहा है। मोहल्ले के लोगों को घर से बाहर न निकलने की सख्त हिदायत दी गई है। क्षेत्र में चर्चा है कि युवक कुछ समय पहले ही विदेश से लौटा था।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!