महामारी के इस दौर में इस कोटेदार ने दिखाई दरियादिली
देवरिया। कोटेदारों पर अक्सर घटतौली व भ्र्ष्टाचार के आरोप लगते हैं। लगे क्यों नहीं, कोरोना जैसे महामारी भी कोटेदार खाद्यान की कालाबाजारी, घटतौली कर रहे। कार्डधारकों को दौड़ा रहे। समय से खाद्यान्न नहीं दे रहे। इसी बीच कुछ दरिया दिल कोटेदार भी हैं। वास्तव में ये कोटेदार संकट के इस काल में किसी फ़रिश्ते से कम नहीं। लार ब्लॉक ही नहीं जिले में ऐसा कोई कोटेदार नहीं होगा जैसा बरडीहा परसुराम के कोटेदार दरोगा सिंह कर रहे। 2 अप्रैल को दरोगा सिंह ने राशन लेने आये सभी कार्डधारकों को राशन के अतिरिक्त 2 किलो आलू, एक किलो प्याज, एक पाँव हरामिर्च, एक पाँव सरसों का तेल, एक किलो नमक, एक डिटॉल साबुन और एक उच्च क्वालिटी का मास्क निशुल्क वितरित कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। क्षेत्र में लोग चर्चा कर रहे कि क्या अन्य कोटेदारों को ऐसे कार्य नहीं करने चाहिए। कोटेदार संघ के पदाधिकारी जो पैसे वसूल कर अधिकारियों तक पहुंचाते हैं क्या वे इस प्रकार के कार्य अपने अन्य कोटेदारों से करने की सलाह देंगे।