कोरोना इफेक्ट: बिहार बार्डर 100 फीसद लॉक डाउन

देवरिया।

उधर से इधर ना कोई आ सके….। बुधवार को सुबह 6 बजे से यूपी-बिहार बॉडर पर स्थित मेहरौना में 100 फीसद लॉक डाउन हो गया। बार्डर पर एक दरोगा और 12 सिपाही हर 8 घण्टे तैनात रहेंगे। सीमा पर न इधर से कोई उधर जा रहा न उधर से कोई इधर आ रहा।
जागरण ने बुधवार को 11 बजे मेहरौना बार्डर का जायजा लिया। यहाँ पुलिस की बैरिकेडिंग लगी मिली। चौकी प्रभारी योगेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबिल आशुतोष द्विवेदी, का0 दिव्य शंकर राय, का0 अभय कन्नौजिया बैरिकेडिंग के पास मुस्तैद मिले। पुलिस लाईन देवरिया से आये सन्त ज्ञानेश्वर, अशोक चौधरी, चन्द्र केशव चौधरी, शेषनाथ गुप्ता, रमेश गुप्ता, सुजीत यादव, उदय भान, अमर दीप गुप्ता व आलोक सिंह चेहरे पर मास्क लगाये फिजिकल डिस्टेंथ में तैनात मिले। पूछने पर प्रभारी योगेन्द्र यादव ने कहा कि किसी को पैदल भी नहीं आने-जाने दिया जा रहा है। बार्डर पूरी तरह लॉक डाउन है।
—————-
हाटा व रावतपार रघेन में आये संदिग्धों को जिला अस्पताल भेजा गया

मेहरौना से कुछ ही दूरी पर हाटा गॉव है। वहां के मिंटू प्रसाद व रावत पार रघेन के कुमार देवेन्द्र मस्कट से हवाई जहाज से आये। वे जिस जहाज से आये उसमें एक यात्री को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इन दोनों को भी संदिग्ध मानकर पुलिस ने स्वाथ्य विभाग की सहायता से देवरिया भेजवा दिया है।
————-
स्कूलों में कितने लोग कोरेंटाईन किसी को सही जानकारी नहीं

एक तरफ जब समूचा देश कोरोना से लड़ रहा वही दूसरी तरफ लार क्षेत्र में बचाव के क्या इंतजाम किये गए?यह सटीक जानकारी किसी के पास नहीं है। पुलिस, स्वास्थ्य व विकास विभाग एक दूसरे के मत्थे मामले को डाल कर अपना गला छुड़ा रहे। लार पुलिस को यह जानकारी नहीं है कि उनके थाना क्षेत्र में कितने लोगों को स्कूलों में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के डॉ बीवी सिंह को केवल रावतपार रघेन, रोपन छपरा, पिंडी व कठौड़ी में कोरेंटाईन शिविर की जानकारी है। लार की बीडीओ सुधा सिंह फोन तक नहीं उठा रहीं। ऐसे में बाहर से आये लोगों की जांच व उनके ठहराव की बाते हवा-हवाई ही हैं।
सीएचसी लार के अधीक्षक डॉ बीवी सिंह का दावा है कि अब तक 769 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गयी। किसी में कोरोना के लक्षण नहीं मिले, लेकिन उन्हें 14 दिन अकेले में रहने का सुझाव किया गया है।

यह भी देखें  हलो चौकीदार जी! हम डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय बोल रहे हैं....

**************

जांच रिपोर्ट में लार के हाटा व रावतपार रघेन के युवक में कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट आई।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!