डॉ बीवी सिंह व उनकी टीम धरती के दूसरे भगवान

देवरिया। देश में फैले कोरोना में लार सीएचसी की स्वास्थ्य टीम कोरोना किलर बन के उभरी है। जिले में जहाँ कई अस्पतालों के डॉक्टर सीएमओ तक का फोन नहीं उठा रहे और लापरवाही बरत रहे वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार की चार टीम अनवरत प्रयास कर एक एक कॉलर को टच कर रही, उसकी थर्मल स्क्रीनिंग कर रही।

लार क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चार टीम काम कर रही है। पहली टीम में अधीक्षक डॉ बीवी सिंह, मेडिकल आफिसर डॉ संतोष कुमार, एल टी सत्य प्रकाश व आई ओ यतीश कुमार राय सम्मलित हैं। दूसरी टीम में एम डी डॉ इनायत हुसेन, एलटी राजेश कुमार, फार्मासिस्ट मुहम्मद अजमल व एन एम् एस सतेंद्र कुमार हैं। तीसरे टीम में एम् ओ डॉ जगदीश प्रसाद, डेंटल हाईजिस्ट मुहम्मद असलम अली, फार्मासिस्ट अखिलेश कुमार व डीआरए सुशील कुमार सिंह हैं। चौथे टीम में एम् ओ सी एच डॉ डीएन द्विवेदी, फार्मासिस्ट अनिल पाण्डेय व एल ए अरविन्द कुमार सिंह हैं।

टीम हर कॉलर को अटेंड कर रही है। सूचना पर सम्बंधित गॉव, मुहल्ला, वार्ड में पहुंच कर जांच कर रही है। लार क्षेत्र की जनता डॉ बीवी सिंह की मेहनत को देखकर धरती के दूसरे भगवान के रूप में बता रही। इस स्वास्थ्य टीम ने विदेश से आये 47 , महा नगरों से आये 210 लोंगों की थर्मल स्क्रीनिंग मौके पर पहुंचकर की। 20 लोग खुद सीएचसी लार पहुंचकर अपना टेस्ट कराये हैं। अधीक्षक डॉ बीवी सिंह ने कहा कि हमारे क्षेत्र में अभी तक एक भी कोरोना वायरस का पॉजिटिव नहीं मिला है।

यह भी देखें  विज्ञापन पर घिरी योगी सरकार, लोग खूब कर रहे ट्रोल

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!