दुनिया का सबसे बड़ा लॉकडाउन भारत में है और यह अब 21 दिन के लिए बढ़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 दिन में दूसरी बार कोरोनावायरस के मुद्दे पर राष्ट्र के नाम संबोधन दिया और इसकी घोषणा की। मंगलवार रात दिए 29 मिनट के इस संबोधन में उन्होंने कहा- ‘हिंदुस्तान को बचाने के लिए आज रात 12 बजे से देश में पूरी तरह लॉकडाउन होगा। यह जनता कर्फ्यू से ज्यादा सख्त होगा। यह 21 दिन का होगा। बाहर निकलना क्या होता है, यह 21 दिन के लिए भूल जाइए। 21 दिन नहीं संभले तो आपका देश और आपका परिवार 21 साल पीछे चला जाएगा। कोरोना से मुकाबले के लिए सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है। हमें संक्रमण के चक्र को तोड़ना होगा। कोरोना से तभी बचा जा सकता है, जब घर की लक्ष्मण रेखा ना लांघी जाए।’

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोरोना वायरस को लेकर राष्ट्र के नाम संबोधन :

  •  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर देश के नाम दूसरे संबोधन में कहा कि संकट की यह घड़ी गरीबों के लिए मुश्किलें लेकर आई है। गरीबों की मदद के लिए अनेकों लोग साथ आ रहे हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर देश के नाम दूसरे संबोधन में कहा कि आप उन लोगों के लिए प्रार्थना करिए जो आपकी सोसायटी, आपके मोहल्लों, आपकी सड़कों, सार्वजनिक स्थानों को sanitize करने के काम में जुटे हैं, जिससे इस वायरस का नामो-निशान न रहे।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर देश के नाम दूसरे संबोधन में कहा कि उन डॉक्टर्स, उन नर्सेस, पैरा-मेडिकल स्टाफ, pathologists के बारे में सोचिए, जो इस महामारी से एक-एक जीवन को बचाने के लिए, दिन रात अस्पताल में काम कर रहे हैं।
  • यह समय कदम-कदम पर संयम बरतने का है। आपको याद रखना है कि जान है तो जहान है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर देश के नाम दूसरे संबोधन में कहा कि हमें भी ये मानकर चलना चाहिए कि हमारे सामने यही एक मार्ग है- हमें घर से बाहर नहीं निकलना है। चाहे जो हो जाए, घर में ही रहना है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर देश के नाम दूसरे संबोधन में कहा किकोरोना से निपटने के लिए उम्मीद की किरण, उन देशों से मिले अनुभव हैं जो कोरोना को कुछ हद तक नियंत्रित कर पाए।
  •  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर देश के नाम दूसरे संबोधन में कहा कि साथियों, यही वजह है कि चीन, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, इटली-ईरान जैसे देशों में जब कोरोना वायरस ने फैलना शुरू किया, तो हालात बेकाबू हो गए।
  •  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर देश के नाम दूसरे संबोधन में कहा कि आपको ये याद रखना है कि कई बार कोरोना से संक्रमित व्यक्ति शुरुआत में बिल्कुल स्वस्थ लगता है, वो संक्रमित है इसका पता ही नहीं चलता। इसलिए ऐहतियात बरतिए, अपने घरों में रहिए।
  • निश्चित तौर पर इस लॉकडाउन की एक आर्थिक कीमत देश को उठानी पड़ेगी। लेकिन एक-एक भारतीय के जीवन को बचाना इस समय मेरी, भारत सरकार की, देश की हर राज्य सरकार की, हर स्थानीय निकाय की, सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
  •  पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि आने वाले 21 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो, कोरोना वायरस की संक्रमण सायकिल तोड़ने के लिए कम से कम 21 दिन का समय बहुत अहम है।
  •  यह लॉकडाउन 21 दिनों के लिए होगा। यह 21 दिन देश के लिए बहुत जरूरी है। आप घर में ही रहें। यह बहुत जरूरी है।
  • देश को बचाने के लिए यह बहुत जरूरी है। आप देश में जहां हैं, वहीं रहें। देश में लॉकडाउन तीन सप्ताह का होगा। देश के लिए यह बहुत जरूरी है। यह जनता कर्फ्यू से भी शख्त होगा।
  •  आज रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉक डाउन होने जा रहा है।
  •  बीते दो दिनों में राज्य सरकारों ने लॉक डाउन किया गया।
  •  कुछ लोगों की गलत सोच आपको और आपके बच्चों को आपके परिवार को आगे चलकर पूरे देश को बहुत बड़ी मुश्किल में झोंक देगी।
  •  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर देश के नाम दूसरे संबोधन में कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बहुत जरूरी है।
यह भी देखें  सरयूपारीण ब्राह्मण समाज, राजस्थान ने सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या फैसले का स्वागत किया

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!