लार के चुरिया में आमने -सामने हुए दो गोल

देवरिया। जिले के चुरिया में यादव व राजपूत आमने सामने हो गए। यह कोई पहला मामला नहीं है। इस गॉव में छोटी छोटी बात पर भी गोलबन्दी हो जाती है। सारी घटना के पीछे अवैध शराब का कारोबार और उसे रोकने का प्रयास का मामला है। चुरिया टोला का ज्वाला यादव अवैध शराब बनाता और सप्लाई करता है। कुछ दिन पूर्व उसका कोयला लेकर एक युवक सायकिल से जा रहा था तो चुरिया के लोगों ने उसे रास्ते में रोककर मारे पीटे और वीडियो बनाकर वायरल किये। इस घटना के बाद यादव वर्ग के लोग ज्वाला के पक्ष में संगठित होने लगे। इधर गॉव में अवैध शराब के कारोबार का विरोध करने के लिए राजपूत वर्ग लोग भी संगठित होने लगे। इसी बात को लेकर कई बार एक दूसरे पक्ष के लोगों को रास्ते में घेर कर मारने पीटने की घटनाये भी कई बार हुयी। इसी क्रम में जब जनता कर्फ्यू में सभी लोग अपने घरों में कैद रहे तो एक व्यक्ति के क्रियाकर्म में स्नान करने गए चुरिया के तीन युवकों ने बाइक से खीच लिया। इस घटना में जयंत सिंह नामक युवक को चोट आ गयी। जब इसकी सूचना चुरिया गॉव के लोगों को हुयी तो वे टोला पर देखने गए। इस बीच 35-40लोग उनपर ईंट पत्थर , लाठी डंडा लेकर टूट पड़े। इस घटना में पशुपति सिंह, अशोक सिंह, संजय सिंह, बलबीर सिंह व अविनाश सिंह घायल हो गए। सुचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी लार ले जाकर इलाज कराये। इस मामले में पशुपति सिंह की तहरीर पर 38 नामजद लोगों के विरुद्ध लार पुलिस ने बलबा का केस दर्ज किया है।

यह भी देखें  भटनी में श्री रामभद्राचार्य जी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा जारी

रिपोर्ट:पुरुषोत्तम सिंह

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!