सड़क हादसे में युवक की मौत

लार। स्थानीय थाना क्षेत्र के संजाव निवासी 22 वर्षीय राजकुमार पुत्र कपिलदेव की सड़क हादसे में मौत हो गयी। वह लार के टंडवा बारी स्थित जंगली बाबा स्थान से संजाव की तरफ जाने वाली सड़क पर गिरा मिला। किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया था जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी।
शुक्रवार को रात लगभग 9 बजे तन्डवा बारी पर कुछ लोगों ने उसे सड़क पर गिरा देखा। पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

About Author

यह भी देखें  मुख्यमंत्री के शहर में बेकाबू डेंगू , भाजपा नेता की मौत

Leave a Reply

error: Content is protected !!