बिहार बार्डर पर पकड़ी गयी 80 पेटी शराब

देवरिया। शुक्रवार को दोपहर लार थाना क्षेत्र स्थित मेहरौना बार्डर पर चौकी के सिपाहियों ने एक डीसीएम से बिहार ले जाई जा रही 80 पेटी हरियाणा निर्मित शराब पकड़ी। मेहरौना चौकी पर का0 दिव्य शंकर राय व अजय कुमार नियमित वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच लाररोड की तरफ से एक डीसीएम आई। पुलिस ने वाहन चेक किया तो उसमें शराब की पेटियां भरीं थीं। सिपाहियों ने तुरन्त एसओ लार गिरिजेश तिवारी को सूचित किया। वे मौके पर पहुँच गए।

ट्रक चालक राजीव कुमार सिंह पुत्र भगवती सिंह निवासी शर्मी, जामो, सुल्तानपुर को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। चालक ने बताया कि उसे पानीपत से सीवान ट्रक को पहुंचाने को कहा गया था। इसके लिए मुझे 20 हजार रुपये मिलने थे। सीवान में मुझे इस ट्रक को दूसरे चालक को हैंडओवर करना था।
इस सम्बन्ध में निरीक्षक गिरिजेश तिवारी ने कहा कि 80 पेटी हरियाणा निर्मित शराब पकड़ी गयी है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!