स्कूल में छुट्टी तो कोरोना से बचाव की जानकारी देने में जुटे यह गुरूजी
देवरिया। सरकार ने कोरोना को देखते हुए स्कूल बन्द कर दिया है। स्कूल में छुट्टी है लेकिन चौमुखा स्कूल के प्रधान अध्यापक व लार नगर पंचायत के बौली वार्ड की सभासद रीमा सिंह के पति बन्टी सिंह इन छुट्टियों को भी सार्थक कर रहे। लार में स्वच्छता के ब्रांड अम्बेसडर बने बन्टी सिंह अब कोरोना से बचाव के उपाय बता रहे हैं। एक दिन नहीं, रोज। प्रतीकात्मक नहीं धरातल पर। हाथ धोने के उपाय स्थानीय भाषा में बताते हैं। लार कस्बा के 16 वार्डों में घूम घूम साफ़ सफाई और कोरोना जैसी महामारी से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उनके इस कार्य की क्षेत्र में बहुत प्रसंशा हो रही है।
रिपोर्ट:पुरुषोत्तम सिंह, देवरिया