मशहूर एक्टर इरफान खान का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान का निधन हो गया है। बीते दिनों उन्हें खराब स्वास्थ्य को लेकर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी इरफान खान की इस खबर के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक के लहर दौड़ गई है। साल 2018 से इरफान खान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे । इस बीमारी के इलाज के लिए इरफान खान लंदन भी गए थे और करीब साल भर इलाज कराने के बाद वह वापस भारत लौटे थे। इरफान खान की मौत की खबर ट्विटर पर फिल्म निर्माता शूजीत सरकार ने शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘मेरे प्रिय मित्र इरफान, आप लड़े, लड़े और लड़े। मुझे आप पर हमेशा गर्व रहेगा.. हम फिर से मिलेंगे। शांति और ओम शांति। इरफान खान को सलाम।
अभी हाल ही में इरफान की मां सईदा बेगम का निधन जयपुर में हुआ था । हालांकि, देशव्यापी लॉकडाउन के बीच इरफान मां के अंतिम संस्कार में नहीं जा पाए। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही अपनी ओर से प्रार्थना की थी।