बोलेरो में दारू ले जा रहे दो तस्करों को खामपार पुलिस ने पकड़ा

देवरिया। यूपी से बिहार को शराब की तस्करी थम्हने का नाम नहीं ले रही। मेहरौना में लार पुलिस लगातार हरियाणा निर्मित शराब पकड़ रही। उधर बनकटा पुलिस ने अपने ही चौकीदार की काली करतूत का भंडाफोड़ कर उसके घर से भारी मात्रा में शराब बरामद की। इसी क्रम में खामपार पुलिस ने बोलेरो में शराब लाद कर बिहार ले जा रहे तस्करों को पकड़ कर जेल भेज दिया। दिनांक 17.03.2020 को उ0नि0 अवधेश कुमार यादव मय हमराही कर्मचारी के मय बोलेरो सरकारी UP 52 AG 0250 के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित/अपराधी,संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग हेतु रात्रि गस्त कर रहे थे कि 02 व्यक्ति जिसका नाम 1. नितिश यादव पुत्र श्री महेश यादव उम्र लगभग 20 वर्ष, 2. रंजन यादव पुत्र श्री जगलाल यादव उम्र लगभग 25 वर्ष निवासीगण विश्रामपुर थाना नौतन जिला सिवान (बिहार) मय वाहन एक अदद बोलेरो वाहन संख्या *BR 29 R 7776* से बंकुल मोड़ तिराहे से बंकुल जाने वाले रोड की तरफ जा रहे थे जिनको थाना खामपार पुलिस द्वारा गिरफ्तार करते हुये उनके कब्जे से *28 पेटी, क्रेज़ी रोमियो प्रत्येक में पेटी में 48 शीशी, कुल 1344 शीशी, प्रत्येक 180 ML, व 18 पेटी बन्टी बबली प्रत्येक पेटी में 45 शीशी कुल 810 शीशी प्रत्येक 200ML कुल 2154 शीशी* अवैध शराब बरामद कर जेल भेजा गया। खामपार में जबसे सुदेश शर्मा प्रभारी बनाये गए तबसे शराब तस्करों में हड़कम्प मची है। आये दिन उनके पकड़े जाने से शराब के धंधे में लगे लोंगों की कमर टूट रही है।