नेपाल सीमा पर आवाजाही रोकें: अमित गुरु

सोनौली। चीन से नेपाल के रास्ते भारत में कोरोना वायरस के प्रवेश की आशंका को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमित गुरु ने नेपाल बार्डर पर आवाजाही रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारत नेपाल सीमा पर कोरोना को लेकर मुस्तैदी सिर्फ दिखावा है। स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था समुचित नही है,इक्के दुक्के मशीन जांच में लगे है जबकि बॉर्डर से आवाजाही प्रतिदिन हजारों की है। पिक्षले कई दिनों से सिर्फ ढिंढोरा पीटा जा रहा है कि सघन जांच सीमा पर हो रही है। दुर्व्यवस्था को सोनौली और ठूठीबारी सीमा पर देखा जा सकता है। चेकिंग में दौरान भीड़ बढ़ने और पर्याप्त मशीन न होने से तमाम लोग बिना चेकिंग भारत और नेपाल सीमा में दाखिल हो जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता अमित गुरु ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस दुर्व्यवस्था से आम जिंदगी जहां खतरे में पड़ रही है वही तमाम सरकारी उपायों पर भी यहां पलीता लगाया जा रहा है। अमित गुरु ने स्थानीय प्रशासन से तुरन्त कार्रवाई और सजगता के लिए आगे आने की मांग की है। उनका कहना था कि चूंकि कोरोना की जड़ें चीन से उभरी हैं ऐसे में भारत नेपाल सीमा अतिसंवेदनशील हो जाती है। आज देशभर में लगभग 125 मामले जिसमे 3 की मौत से देश मे हड़कंप है, वहीं महराजगंज की यह दो अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली और ठूठीबारी हमारे लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नही! वह भी तब जब पूरी नेपाल भारत सीमा जो सैकड़ो किलोमीटर में फैली हुई है और खुली सीमा है से चुनौतियां बेहिसाब है।
अमित गुरु ने स्थानीय प्रशासन और सरकार से मांग की है कि बिना देरी किए सीमा को सील किया जाए व जांच और त्वरित इलाज की बेहतर व्यवस्था की जाए वरना यह महामारी हमारे सारे प्रयासों को शून्य कर देगी।

यह भी देखें  प्रवासी मजदूरों के आगमन पर दुल्हन की तरह सजाया गया देवरिया रेलवे स्टेशन

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!