ये है रामराज, लिफ्ट न देने पर मारी जाती गोली

 

प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नचरौला गांव के पास सोमवार दोपहर बदमाशों ने लिफ्ट लेने के बहाने बाइक सवार युवक को रोका और फिर उसे गोली मारकर बाइक लूट ले गए। घायल युवक को जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने एसआरएन हास्पिटल प्रयागराज रेफर कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इसी के साथ लोग उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते कह रहे हैं क्या यही है रामराज। यहाँ तो राह चलते लोंगो को गोली दाग दी जाती।

जौनपुर जिले के सिगरामऊ थाना क्षेत्र के सिरकिना गांव निवासी सुनील गुप्ता (26) पुत्र जगदंबा प्रसाद गुप्ता ने अपनी बुआ भानुमति को उनके घर रूपनपुर (सैफाबाद) छोड़ा। वहां से वह सोमवार दोपहर लगभग 1:30 बजे बाइक से वापस घर जा रहा था। वह सैफाबाद बाजार से रामगंज राजबहा नहर पटरी से जा रहा था। वह नचरौला गांव के पास पहुंचा था, तभी दो बदमाशों ने उसे रोक लिया, एक बदमाश बाइक के सामने खड़ा हो गया। दोनों बदमाश ने उससे कहा कि रामगंज तक लेते चलो।
सुनील ने पुलिस चेकिग का हवाला देते हुए एक युवक को बैठाने की बात कही। इतने में एक बदमाश ने बाइक की चाबी निकाल ली। सुनील कुछ समझ पाता, इतने में बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली सुनील के दाहिनी ओर सीने में लगी। गोली लगते ही सुनील लहूलुहान होकर सड़क पर गिर कर छटपटाने लगा। बदमाश दूसरी गोली मारने वाला था कि इतने दूसरे बदमाश ने बाइक स्टार्ट कर दी और फिर दोनों बदमाश बाइक लूटकर भाग निकले।

यह भी देखें  नेकी की राह पर एक हजार लोंगों के साथ सहभोज

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!