सीएमओ ने कहा- राम नवमी मेला बन्द हो

अयोध्या। कोरोना का खौफ इस कदर बढ़ा है कि यहाँ के सीएमओ ने रामनवमी मेला ही रोकने की सलाह दे डाली है। हालांकि सीएमओ की सलाह का कितना असर पड़ेगा यह भविष्य में है। हा इतना जरूर हुआ है कि यह सलाह अब जन जन तक चर्चा का विषय बना है। कोरोना वायरस को लेकर रामनवमी मेले पर संकट के बादल मंडराने लगे हैैं। हालांकि रामनवमी दो अप्रैल को है लेकिन मेला 25 मार्च को वासंतिक नवरात्र के पहले दिन से आरंभ हो जाएगा। इसी दिन से वैकल्पिक गर्भगृह में रामलला के पूजन-दर्शन की शुरुआत होनी है। नवरात्र की पूर्व बेला में ही रामलला वैकल्पिक गर्भगृह में शिफ्ट होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन भी संभावित है। ऐसे में श्रद्धालुओं की गहमा-गहमी के बीच कोरोना वायरस से उपजी आशंका प्रशासन की च‍िंता बढ़ा रही है। कोरोना को लेकर सर्वाधिक च‍िंता स्वास्थ्य विभाग को सता रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी घनश्याम सीन्घ ने कहा है कि रामनवमी की पूर्व संध्या से आने वाली 15 से 20 लाख लोगों की भीड़ के चलते कोरोना वायरस को नियंत्रित करना आसान नहीं होगा। ऐसे में मेला रोकने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। हालांकि जिलाधिकारी ने कहा कि मेला पारंपरिक रूप से संपन्न होगा। प्रशासन समय पर सलाह जारी करेगा और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक देखभाल सुनिश्चित करेगा।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!