मेहरौना के13 युवकों पर 110 जी की कार्रवाई

देवरिया। बदमाशों पर पुलिस की भृकुटि टेढ़ी है। पुलिस ने पंचायत चुनाव को देखते हुए पहले से ही आपराधिक प्रवृति के लोगों की कुंडली खंगालना शुरू कर दिया है। जिन लोगों पर पहले से कोई केस दर्ज है उनके गतिविधियों की जानकारी जुटा कर विधिक कार्रवाई करनी शुरू कर दिया है। गुरुवार को लार थानाध्यक्ष विनय सिंह ने मेहरौनाघाट के 13 व नदौली के एक युवक पर 110 की कार्रवाई की।
जिन युवकों पर पुलिस ने 110 जी की कार्रवाई की है उनमें मेहरौना के मेहँदी पुत्र जुमराती, झाम लाल पुत्र अयूब, वाशिम अहमद पुत्र अब्दुल हक, औरंगजेब पुत्र जावेद, मुर्तजा पुत्र अजूब, नबी अहमद पुत्र आस मोहम्मद, आसिफ पुत्र असिमुल्लाह, दिलसाद पुत्र राज मोहम्मद, फिरोज पुत्र इम्तियाज, वासीद पुत्र फारुख, वैश पुत्र रज़्ज़ाक, मन्टू पुत्र अजमुल्लाह, दानिस पुत्र कासिम व नदौली के अमित तिवारी पुत्र कैलाश तिवारी के नाम हैं।
————–
बदमाशों पर पुलिस की पैनी नजर है। अभी तो यह सीआरपीसी की कार्रवाई की गयी है। संगीन अपराधों में लिप्त लोगों के विरुद्ध गुंडा और गैंगेस्टर की भी कार्रवाई की जायेगी। सर्किल के सलेमपुर, लार व खुखुंदू थाना क्षेत्र के अपराधियों की कुंडली खंगाली जा रही है।
– वरुण मिश्र
पुलिस उपाधीक्षक सलेमपुर

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!