मिलावटी खोये से पटा बाज़ार

मिलावटी खोये से पटा बाजार, खाद्य सुरक्षा व औषधि विभाग ने की कार्रवाई

देवरिया: जिले में नकली खोये का कारोबार फैला है। रविवार को बस स्टैंड पर मिलावटी खोवा मिलने की सूचना पर पहुंची टीम पहुंची। टीम को देखते ही मिलावटखोर खोवा छोड़कर भाग गए।खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन श्रीवास्तव व संदीप श्रीवास्तव बस स्टैंड परिसर में पहुंचे तो 40 किलोग्राम खोवा का पैकेट मिला। जिसे नष्ट करा दिया गया। 450 किलोग्राम नमकीन भी बरामद हुआ। नमूना लेकर सीज कर दिया गया। इसके बाद टीम ने खुखुंदू बाजार में एक दुकान से मिठाई तथा किराने की दुकान से बेसन का तीन नमूना लिया। प्रभारी ने बताया कि मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान आठ मार्च तक लगातार चलता रहेगा।

जैसे-जैसे होली त्योहार नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे मिलावट का धंधा तेज हो गया है। जिले के सदर देवरिया,भाटपार, लार, बरहज, सलेमपुर में  में मिलावटी खोआ और दूध की सप्लाई होने लगी है। इस दौरान सबसे अधिक खोवा, दूध व बेसन के साथ ही अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट देखने को मिल रही है। मिलावटी खाद्य पदार्थ के सेवन करने से लोग विभिन्न प्रकार के रोगों से ग्रसित हो रहे है। खाद्य सुरक्षा विभाग जांच के लिए नहीं आ रहा जिसके चलते मिलावटखोरों की चांदी है।   खास बात यह है कि जब जांचदल का छापा पड़ने वाला होता है तो पहले ही इसकी सूचना दुकानदारों को हो जाती है। डॉक्टरों का कहना है कि मिलावटी खाद्य पदार्थ के सेवन करने से लीवर, गुर्दा व पेट को प्रभावित करता है। इसका सबसे अधिक असर गुर्दे पर पड़ता है। कई लोग अधिक दूध के चक्कर में मवेशियों को कई तरह के इंजेक्शन लगाते है। ऐसे जानवरों के दूध के सेवन करने से खास तौर से बच्चों के दिमाग पर असर होता है। जिससे दिमाग की नसें कमजोर होने लगती है।

यह भी देखें  स्कूल ग्राउंड लबालब, जल निकासी का प्रबन्ध नहीं

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!