छोटी गंडक पर बनेगा पक्का पुल

  • पटनेजी-खरवनिया नवीन के बीच छोटी गण्डक पर बनेगा पक्का पुल
  • 12 करोड़ की पहली किश्त सेतु निगम को हुई अवमुक्त

लार। यूपी-बिहार के रोटी-बेटी रिश्तों में अब और नजदीकियां होंगी। छोटी गंडक नदी पर लार पटनेजी व खरवनिया नवीन के बीच पक्का पुल बनेगा। पुल का निर्माण सेतु निगम करायेगा। इसके लिए शासन से 12 करोड़ की पहली किश्त अवमुक्त हो गयी है। गण्डक पर पक्के पुल के निर्माण होने की खबर पर नदी पार स्थित लार ब्लॉक के खरवनिया नवीन सहित बिहार के गांवों के लोग भी खुश हैं।
सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा  के प्रयास से बनने जा रहा यह पक्का पुल दो प्रान्तों के लोगों के आवागमन को न सिर्फ सुविधजनक बनाएगा बल्कि समय और पैसे की भी बचत करेगा। सबसे ज्यादा ख़ुशी लार ब्लॉक के खरवनिया नवीन गॉव के बाशिंदों को है। उन्हें अपने ब्लॉक मुख्यालय और थाने पर आने के लिए या तो नाव का सहारा लेना पड़ता था, या चनुकी पुल के रास्ते अत्यधिक दूरी तय कर लार पहुंचना होता था।
जिला पंचायत सदस्य राम प्रकाश यादव ने कहा कि यह पुल बनने से लार क्षेत्र के दर्जनो गाँव सीधे बिहार से तथा बाबा हंसनाथ सोहगरा मन्दिर से जुड़ जायेगा जिससे लार क्षेत्र के आम जनमानस के साथ साथ श्राद्धालुओ को भी दर्शन करने के लिए करीब 5 किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ेगी।। जिससे यूपी बिहार के सीमावर्ती गंडक नदी के गाँव सीधे जुड़ जायेगे।
ग्राम प्रधान खरवनिया नवीन रमेश यादव ने कहा कि हमारे गॉव के लोग इस सूचना से बहुत प्रसन्न हैं। बहु प्रतीक्षित मांग पूरी हुई। अब थाने व ब्लॉक की दूरी कम हो जायेगी। हम सांसद जी और उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य जी के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने हम सभी की कठिनाईयों को समझा।

यह भी देखें  महाराष्ट्र से बस से बस्ती आए प्रवासी मजदूर, 7 कोरोना पॉजिटिव

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!