तहसील में बन रहा फर्जी EWS, मुंशी पर केस की संस्तुति
देवरिया। सलेमपुर तहसील में एक निजी मुंशी द्वारा एक आवेदक का फर्जी EWS बना दिया गया। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने की संस्तुति सलेमपुर की एस डीएम ने दी है।
आदित्य कुमार दीक्षित पुत्र प्रमोद दीक्षित निवासी ग्राम मिश्रौली दीक्षित पोस्ट आफिस व थाना भटनी तहसील सलेमपुर जिला देवरिया के पक्ष में वर्ष 2026-26 में जारी EWS कमांक 286 दिनांक 01.05.2026 की जांच में पाया गया कि लेखपाल और राजस्व निरीक्षक के फर्जी हस्ताक्षर से किसी मुंशी ने कूट रचित दस्तावेज तैयार किया गया कमांक 280 दिनांक 01.05.2025 को जारी ई०डब्लु०एस० फर्जी है जिस पर न तो हल्का लेखपाल का और न ही राजस्व निरीक्षक व तहसीलदार सलेमपुर का हस्ताक्षर है. सभी के हस्ताक्षर फर्जी बनाये गये है। तत्समय के राजस्व निरीक्षक श्री जयनाथ गुप्ता थे, लेकिन राजस्व निरीक्षक के हस्ताक्षर के जगह अशोक नाम लिखा गया है। जाँच पड़ताल करने पर पता चला कि तहसील कैम्पस में एक व्यक्ति जिनका नाम कमलेश कुमार है, उसी के द्वारा यह कृत किया गया है वर्तमान में पुछ-ताछ करने पर यह बताया गया कि कमलेश कुमार भटनी क्षेत्र से आता है और दो तीन दिन से तहसील में नहीं आ रहा है।
एसडीएम सलेमपुर ने प्रभारी निरीक्षक सलेमपुर को उक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की संस्तुति की है।