कुम्भ मेला उड़ाने की धमकी देने वाला देवरिया में गिरफ्तार

देवरिया। कानून के हाथ लम्बे होते हैं। अपराधी चाहे जितना बड़ा हो उसे कानून के शिकंजे में पुलिस ही डालती है। एक युवक कुम्भ मेला और देवरिया महोत्सव को उड़ाने की धमकी सोशल साइट पर देने वाला युवक गिरफ्तार कर लिया गया।प्रभारी निरीक्षक रामपुर कारखाना केे मोबाईल नम्बर 6393666193 एक स्क्रीन शाॅट प्राप्त हुआ जो मोबाईल नम्बर 9517244848 से प्रसारित किया गया था। जिसमें प्रसारित करने वाले व्यक्ति द्वारा देवरिया महोत्सव एवं प्रयागराज कुम्भ मेले में धमाका किये जाने की घोषणा की गयी थी, जो वायरल हो चुका था। उक्त के संबन्ध में प्रभारी निरीक्षक रामपुर कारखाना द्वारा मैसेज करने वाले मोबाईल नम्बर 9517244848 के संबन्ध में सर्विलांस सेल देवरिया से जानकारी प्राप्त की गयी, जिससे ज्ञात हुआ कि उक्त मोबाईल नम्बर से ही मैसेज प्रथम बार किया गया है एवं मैसेज करने वाले व्यक्ति का नाम पता नसीरुद्दीन अंसारी पुत्र कमरुद्दीन अंसारी सा0 विशुनपुर चिरकिहवा थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे विधिक कार्रवाई जारी है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!