मेहरौना कंपोजिट शराब की दुकान में चोरी

मेहरौना कंपोजिट शराब दुकान में चोरी

 

साढ़े तेरह हजार नकद तथा एक पेटी किंग फिशर उड़ाया

 

चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद 

 

देवरिया। बीती रात लार थाना क्षेत्र के मेहरौना में स्थिति अंग्रेजी व बियर की कंपोजिट शराब की दुकान में चोरी हुई है। दुकान से साढ़े तेरह हजार नकद व एक पेटी किंग फिशर अज्ञात चोर उठा ले गया।
लार थाना के मेहरौना चौकी से से महज 100 मीटर दक्षिण चुरिया गाँव के मानवेन्द्र सिंह की अंग्रेजी शराब की दुकान है। गुरुवार की रात एक युवक मुँह पर गमछा बांधे अम्बेस्टर की छत हटाकर दुकान में घुसते सीसीटीवी कैमरे में कैद है। घटना की जानकारी शुक्रवार को सेल्समैन जब दुकान खोलने पहुंचा तो हुई। उसने दुकान मालिक को घटना की जानकारी दी।. इस संबंध में सेल्स मैन हरीश चंद राम ने पुलिस को अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।

चोरी के समय सेल्स मैन गर्मी की वजह से दुकान के बाहर चारपाई डाल कर सोया था। नीले रंग की बनियान और नीले रंग के गमछे से मुंह बांधे एक युवक आया है और अम्बेस्टर की छत हटाकर अंदर गया है और चोरी कर आराम से चला गया है

कैमरे मे कैद चोर को पहनावे के आधार पर और आँखों के आधार पर तलाश की जा रही है। लोगों को भरोसा है कि पुलिस शीघ्र इस घटना का पर्दाफाश कर देगी। चोर के बनियान के पीछे गाढ़े लाल रंग से कुछ लिखा है, पुलिस उसके सहारे भी उसकी तलाश कर लेगी। चोर कहीं बाहरी नहीं होगा व मेहरौना का ही होगा।

यह भी देखें  करौली में हुयी निर्मम ब्राह्मण हत्या के विरोध में दिया ज्ञापन

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!