संदिग्ध वाहन को रोकने में विफल मेहरौना के चार सिपाही लाइन हाजिर

संवाददाता देवरिया। गुरुवार को मेहरौना बार्डर पर बहुत गहमा गहमी रही। पुलिस के कई अधिकारी भी मेहरौना में पहुंचे। एसओजी भी पहुंची। पुलिस किसी खास मिशन पर काम कर रही थी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एक संदिग्ध वाहन को पकड़ने के लिए अपनी टीम लगाए थे। संदिग्ध वाहन की लोकेशन पिंडी के आसपास होने की खबर पर जिले से एक पुलिस टीम उसे सर्च कर रही थी। इस बीच जिले की टीम को झांसा देकर संदिग्ध वाहन मेहरौना चेक पोस्ट के रास्ते बिहार में निकल गया। इसे लेकर पुलिस अधिकारी मेहरौना पहुंचे और लापरवाह पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई।संदिग्ध वाहन रोकने में विफल चार लापरवाह पुलिसकर्मी लाइन हाजिर कर दिए गए।

बताया जाता है कि गुरुवार को जिले से एक सूचना आई कि फलां नंबर की एक सदिग्ध वाहन को बार्डर पर पकड़ लिया जाय। मेहरौना पर लगातार चेकिंग होती है। लेकिन दुर्भाग्य से पुलिस के सामने से ही संदिग्ध वाहन वैरिकेड्स तोड़ते हुए बिहार में चला गया।

इस लापरवाही के बाद सीओ सलेमपुर मनोज कुमार व एडीशनल एसपी सुनील कुमार सिंह मेहरौना बार्डर पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों को डांट फटकार लगाई। रात को पुलिस अधीक्षक देवरिया ने लापरवाही के आरोप में चारों पुलिकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।

 

About Author

यह भी देखें  नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास

Leave a Reply

error: Content is protected !!