देवरिया महोत्सव, “महि-उत्सव”में तब्दील

देवरिया। जिले में चल रहा देवरिया महोत्सव ” महि-उत्सव”बन गया। जानवर जैसे खुरचारी मार सैकड़ों कुर्सियां तोड़ दी गयी। ऊँचे दाम पर बुलाये गए लोक गायक खेसारी लाल महज 25 मिनट में मंच छोड़ दिए। जिले की 500 खाकीवर्दी और आला अफसर भी महोत्सव में एकत्रित हुए अराजक लोंगों को कण्ट्रोल नहीं कर सके। दो दिन पूर्व ही योग गुरु रामदेव व सूफी गायक कैलाश खेर के भी कार्यक्रम इस मंच पर हुए थे। सब कुछ तो ठीक चल रहा था, लेकिन खेसारीलाल के चाहने वालों की संख्या ने समूचे सिस्टम को खराब कर दिया। कलाकार और उसकी कला का जो अनादर देवरिया में हुआ उसे खेसारीलाल भी याद रखेंगे। देवरिया महोत्सव में भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव के मंच पर आते ही गुरुवार की रात भीड़ अनियंत्रित हो गई और जमकर हूटिग करने के साथ ही कुर्सियां तोड़ना करना शुरू कर दिया। जिसके चलते भगदड़ मच गई। आधे घंटे तक महोत्सव में अफरा-तफरी जैसा माहौल रहा। किसी तरह से खेसारी लाल ने करीब 25 मिनट में ही मंच छोड़ दिया। दर्शक अनियंत्रित। तड़ातड़ कुर्सियां तोड़ी जाने लगी। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने लाठी भांजकर शांत कराया। आयोजन स्थल के बाहर खड़ी कई गाड़ियों को भी लोगों ने गिरा दिया तो कुछ गाड़ियों के शीशे टूट गए। एक दर्जन से अधिक लोग भगदड़ के चलते कुछ लोगों को मामूली चोट आई। हद की बात यह है कि जिले के अतिरिक्त दूसरे जिले से भी फ़ोर्स मंगाई गयी थी। एसपी, डीएम, एडिशन एसपी, 5 सीओ, 12 थानाध्यक्ष, 45 दरोगा और 500 सिपाही भी भीड़ को नियंत्रित नहीं कर सके।अराजक लोंगों ने जो कृत्य किये उसकी जितनी निंदा की जाय कम होगी। सरकारी पैसों से महोत्सवों के नाम पर नाच गाना कराने वाले लोगो को भी सबक मिला।

यह भी देखें  अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

 


अपनी अपनी बीवियों, नात रिश्तेदारों, संगी साथियों को बुलवाने वाले भी गालियां सुन रहे। पुलिसवाले तो शुरू में सेल्फ़ी लेने में लगे रहे । जब भगदड़ मच गयी तब लाठी भांजना शुरू किये। भोजपुरी के नाम पर द्विअर्थी गीत होगा तो बवाल होगा। वीडियो में देखिये देवरहा बाबा की धरती पर कौन गीत हो रहा।

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!