पूर्व मंत्री एम ए लारी सुपर्द-ए-ख़ाक
लार के पूर्वी कब्रिस्तान में दी गयी मिटटी
बसपा नेता के शवयात्रा में सम्मलित हुए सभी दलों के लोग
देवरिया। लार के खुदैजा बीबी मख़्दूम गर्ल्स डिग्री कालेज के प्रबन्धक बसपा नेता पूर्व मंत्री एम ए लारी के शव को शनिवार शाम कस्बा के पूर्वी कब्रिस्तान में दफना दिया गया। मिट्टी देने से पूर्व उन्हें कब्रिस्तान में ही गार्ड आफ ऑनर दिया गया। सलेमपुर के एस डी एम संजीव यादव व पुलिस उपाधीक्षक वरुण मिश्र की उपस्थिति में गार्ड आफ ऑनर के बाद उन्हें दफना दिया गया।
शुक्रवार को लखनऊ में इलाज के दौरान 72 वर्षीय बसपा नेता व पूर्व मंत्री एम् ए लारी का निधन हुआ था। लार के प्रसिद्ध एम् ए हाउस पर उनका पार्थिव शरीर सुबह साढ़े 11 बजे पहुंचा। शव पहुंचते ही क्षेत्र के सैकड़ों लोग पहुँच गए।
बसपा नेता के अंतिम यात्रा में बसपा से अधिक समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी के लोग शामिल हुए। मुख्य रूप से पूर्व विधायक सपा नेता स्वामीनाथ यादव, भाजपा नेता और नगर पंचायत लार के अध्यक्ष प्रतिनिधि जगदीश यादव, भाजपा नेता व सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा के भाई जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ,जितेंद्र सिंह, राम नमन सिहं, अरुण कुमार सिंह गुड्डू, बलवीर सिंह दादा, सुधीर सिंह, श्याम बहादुर सिंह,, अनिल ठाकुर, गोविंद कुशवाहा, रामप्रवेश यादव, विधान परिषद सदस्य रामसुंदर दास, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, सपा नेत्री विजय लक्ष्मीगौतम, विमलेश पाल, विभूति प्रसाद, ओमप्रकाश मोदनवाल, संतलाल राजभर, ओमकार सैनी, सभा कुवंर, रविंद्र वर्मा, आलिम लारी, देवेंद्र सिंह राजू, बन्टी सिह सहित सैकड़ों नेताओं ने पूर्व मंत्री को अंतिम विदाई दी।
पारिवारिक सदस्य
उनके भाई हैं-डॉक्टर मुजफ्फर अहमद लारी , डॉक्टर महफूज़ लारी , मस्कुर लारी , सपा के वरिष्ट नेता मोशीर लारी , एवम मुसतफा लारी हैं। एम॰ ए लारी का पूरा नाम मरगुब अहमद लारी पुत्र मकबूल अहमद लारी । उम्र (72)। वे लम्बे समय से बीमार थे। लारी साहब की पत्नी का नाम सहनाज़ लारी (65),बड़ा लड़का अनीस लारी (45),छोटा लड़का नसीम लारी (पप्पू ) 30,लड़की का नाम शबाना लारी है।

रिपोर्ट – डॉ एम के पाण्डेय