यूपी के प्रसिद्ध होम्यो डाक्टर की बिहार में गोली मारकर हत्या

देवरिया। बिहार के सुशासन की पोल एक बार फिर खुली। शुक्रवार की शाम यूपी के प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक की बिहार में गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

देवरिया जिले के बनकटा थानाक्षेत्र के मूल निवासी व सिवान जिला के मैरवा के प्रसिद्ध होमियोपैथी चिकित्सक परमहंस पांडे की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.घटना शुक्रवार देर शाम 7 बजे की बतायी जा रही है.डॉ०पांडे मैरवा मुख्य रोड स्थित रेणुका होमियो अस्पताल से शुक्रवार शाम अपने घर भटवलिया जा रहे थे.मैरवा के बड़गांव पंचायत के मिश्रौली मोड़ पर एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने डॉक्टर की स्कूटर रोककर पिस्टल से सीने में गोली मार दी जिससे उनकी मौत मौके पर हो गयी.गोली मारने के बाद अपराधी भाग निकले.गोली की आवाज़ पर ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े तो डॉ०पांडे नीचे गिरकर अचेत हो चुके थे.ग्रामीणों ने उनकी पहचान कर परिजनों को सूचना दिया.तुरत मौके पर पहुचे परिजनों ने ग्रामीणों के संहयोग से उनको मैरवा रेफरल अस्पताल लाया जहा चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.घटना की सूचना पर मैरवा थाने की पुलिस रेफरल अस्पताल पहुच कर तहकीकात कर रही है.अपराधियों ने जिस मिश्रौली मोड़ पर डॉ पांडे को गोली मारी है वह स्थान यूपी०बिहार की सीमा पर है।


डॉ०परमहंस पांडे(72 वर्ष लगभग) यूपी०के बनकटा थाने के भटवलिया गांव निवासी रघुनंदन पांडे के पुत्र है.ये करीब 40 वर्षो से मैरवा में रहकर निजी क्लिनिक चलाते थे.ये होमियोपैथी के पुराने व मैरवा के प्रसिद्ध चिकित्सकों में एक थे.इनका मैरवा में भी गंडक परियोजना के समीप अपना मकान है तथा पुत्र डॉ०अरविंद पांडे भी निजी क्लिनिक चलाते है.डॉ०पांडे की हत्या से मैरवा वासी काफी आहत है.मैरवा रेफरल अस्पताल में शव पहुचते ही सैकड़ो लोगों की भीड़ लग गयी.मैरवा के प्रसिद्ध लोंगों ने इस घटना की निंदा की है.

यह भी देखें  कुशीनगर मस्जिद में बिस्फोट, जांच शुरू

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!