लार में दो दुकानों के ताला टूटे,बघौचघाट में ज्वेलर्स के यहाँ चोरी

देवरिया। जिले के लार थाना क्षेत्र में पुलिस सो रही है, चोर जगे हैं। नगर पंचायत लार के पिपरा चौराहा पर रामजानकी मार्ग के किनारे स्थित दो दुकानों में शटर तोड़ कर चोरी हुई।
बीती रात अज्ञात चोरों ने श्रीवास्तव बुक स्टाल व प्रकाश मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर नकदी व सामान चुरा लिए। श्रीवास्तव बुक स्टाल का ताला हेक्शा बलेड से काटकर और शटर तोड़कर चोर अंदर घुस गए। दूकानदार टिंकू श्रीवास्तव के अनुसार उनकी दुकान में नकदी रखा दस हजार रूपये व खेल के सामान चुरा लिए गए। जब वे दूसरे दिन सुबह दुकान खोलने गए तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसओ विनय सिंह ने दुकान की जांच पड़ताल की। उधर प्रकाश मेडिकल का ताला भी तोड़कर चोर अंदर घुसे थे। दवा की दुकान से कुछ ख़ास सामान नहीं गायब हुए थे।
इससे पूर्व भी नवीन मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर चोरी हुई थी। पुलिस ने उक्त चोरी का केस नहीं दर्ज किया था। स्थानीय लोगों के अनुसार रात भर पिपरा चौराहा और आसपास के क्षेत्र में शराब पीकर पियक्कड़ उत्पात करते हैं। पुलिस की नियमित पिकेट न लगने और गश्त न होने के कारण अराजक तत्वों और चोरों का आतंक बढ़ गया है।
इस सम्बन्ध में एसओ लार विनय सिंह ने कहा कि चोरी का शीघ्र पर्दाफास किया जाएगा।

उधर बघौचघाट थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बाजार में वृहस्पतिवार की रात कस्बे के मोहन वर्मा की मोहन ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर चोर लगद सहित 2लाख का ज्वेलरी का समान उठा ले गये।सुबह दुकानदार को पता चला तो पुलिस को सूचना दिया पुलिस के नही पहुचने से नाराज दुकानदारों ने विशुनपुरा मार्ग जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे।

यह भी देखें  गो आश्रय केन्दों की हालत खराब

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!