देवरिया जिले के अकटही में युवक को गोली मारी

देवरिया। अपराध में कमी, अपराधियों पर कानून का भय केवल सत्ताधारी दल के लोंगों के भाषण में अच्छा लग रहा। धरातल पर हालात कुछ दूसरे ही हैं। गुरुवार को दिन दहाड़े देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के अकटही में एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी।

बिहार प्रांत के सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के चित्त बिसरांव गांव का रहने वाला धीरज कुशवाहा(23) पुत्र बृज किशोर गुरुवार की सुबह बनकटा थाना क्षेत्र के अकटहीं बाजार में आया था। करीब 11 बजे वहां पहुंचे आधा दर्जन युवक उससे उलझ गए। इसी दौरान एक बदमाश ने धीरज को गोली मार दी। गोली की आवाज से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। कमर में गोली लगते ही युवक गिर गया यह देख बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी भाटपाररानी भेजवाया वहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बुधवार की शाम क्रिकेट मैच के दौरान धीरज का कुछ युवकों से विवाद हुआ था उसी के खुन्नस में बिहार के रहने वाले मनबढ़ युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। घटनास्थल पर पहुंचे बनकटा के थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!