भरौली में पंचायत भवन का भूमि पूजन व कम्बल वितरण

देवरिया। लार विकास खण्ड के भरौली में गुरुवार को पंचायत भवन के लिए क्षेत्रीय विधायक काली प्रसाद ने भूमि पूजन किया। इस अवसर पर गॉव के वरिष्ठ नागरिकों, क्षेत्र के गणमान्य लोंगों को ग्राम प्रधान सन्तोष दुबे ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को कम्बल भी दिए गये।

समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक काली प्रसाद ने कहा कि सरकार की योजना है कि गॉव का सर्वागीण विकास हो। पंचायत भवन भी विकास की ही एक कड़ी है। ग्राम प्रधान संतोष दुबे के आत्मबल और विकास परक सोच की सभी ने प्रशंसा की। वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन मिथिलेश बाबा ने किया। इस अवसर पर दयाशंकर कुशवाहा, संजय कुशवाहा, मिथिलेश बाबा, जितेंद्र सिंह, अरुण कुमार सिंह फाफा, एन डी देहाती ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर गॉव के वरिष्ठ लोंगों और ग्राम पंचायत सदस्यों का सम्मान किया। सैकड़ों महिलाओं व् बुजुर्गों को कम्बल दिए गए।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!