शहीद के सम्मान में, युवा मोर्चा मैदान में
देवरिया। शहीद के सम्मान में जब युवा मोर्चा मैदान में उतरा तो कई संगठन समर्थन में आ गए। पहल टीम, आगाज टीम, युवा मोर्चा के अतिरिक्त समाजवादी, बसपा, भाकपा के लोग भी धरना में सम्मलित हुए। साढ़े चार घण्टे लार में शहीद की मूर्ति के पास धरना पर बैठे लोंगों का पत्रक लेने सलेमपुर के उप जिलाधिकारी डॉ संजीव कुमार यादव मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लिया।
2004 में लार के धवरिया निवासी संजय चौहान शहीद हुए। उस समय प्रदेश में सपा की सरकार थी। मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री थे। 13 मई 2007 तक मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री रहे। इस कार्यकाल में किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। 13 मई 2007 से 7 मार्च 2012 तक बसपा सुप्रीमो मायावती के हाथों उत्तर प्रदेश की बागडोर रही। उन्होंने भी ध्यान नहीं दिया। उसके बाद आये अखिलेेेश यादव। 15 मार्च 2012 से अखिलेश यादव 2017 तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज रहे। इस बीच भी शहीद संजय चौहान की सुधि किसी ने नहीं ली। वर्ष 2017 को प्रदेश की कमान योगी आदित्यनाथ के हाथों में आई।तीन राजनितिक दलों के शासन और चार मुख्यमंत्री के कार्यकाल बीत गए शहीद संजय चौहान के बारे में किसी ने नहीं सोचा।संजय चौहान की शहादत के बाद नगर पंचायत लार की तत्कालीन अध्यक्ष सत्यवंती देवी ने शहीद की शहादत में उनकी मूर्ति व गेट बनवाया । 2007 में शहीद द्वार व प्रतिमा एक लाख 70 हजार रुपये में बनी। अनावरण न होने से शहीद की प्रतिमा एक अदद माला के लिए तरस रही है। स्वर्गीय संजय चौहान के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि अभी तक न तो कोई जनप्रतिनिधि आगे आया और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में ध्यान दिए। युवा मोर्चा लार, पहल टीम, आगाज टीम आदि ने इस मुद्दे को लेकर धरना देने मैदान में उतर गए। इसके पूर्व छात्र संघ के पूर्व महामन्त्री व जुझारू नेता विशाल गुप्ता ने कई बार मुख्यमंत्री व अन्य लोंगों को पत्र भेज इस सम्बन्ध में ध्यान आकृष्ट कराया था। पूर्व सूचना के अनुसार बुधवार को सुबह 9 बजे से ही शहीद प्रतिमा के समक्ष अनावरण की मांग को लेकर लोग धरने पर बैठ गए। मुख्य रूप से पूर्व विधायक स्वामीनाथ ,प्रेमचन्द यादव, प्रदीप यादव, मनीष कुशवाहा, विशाल गुप्ता, गोलू यादव, मारूफ़ अंसारी,अंकित सिंह, हर्षित नाथ तिवारी, अम्बरीष सिंह, ओम प्रकाश चौहान , प्रियेश नाथ तिवारी, के डी सिंह, धनञ्जय यादव, आलम लारी , इं उमेश सिंह, सन्तलाल, राणाप्रताप सिंह आदि ने सम्बोधित किया। सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
पांच घण्टे धरना के बाद पहले सलेमपुर के तहसीलदार ज्ञापन लेने पहुंचे जिन्हें आन्दोलनरत लोंगों ने वापस कर दिया। बाद में सलेमपुर के एसडीएम डॉ संजीव यादव ने लोंगों को समझा बुझा कर धरना समाप्त कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि ज्ञापन मुख्यंमंत्री जी को भेज दिया जाएगा।
देवरिया। शहीद के सम्मान में जब युवा मोर्चा मैदान में उतरा तो कई संगठन समर्थन में आ गए। पहल टीम, आगाज टीम, युवा मोर्चा के अतिरिक्त समाजवादी, बसपा, भाकपा के लोग भी धरना में सम्मलित हुए। साढ़े चार घण्टे लार में शहीद की मूर्ति के पास धरना पर बैठे लोंगों का पत्रक लेने सलेमपुर के उप जिलाधिकारी डॉ संजीव कुमार यादव मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लिया।