‘Make in Gorakhpur’ पुस्‍तक का विमोचन

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार शाम गोरखपुर लिंक एक्‍सप्रेस-वे के लिए जमीन देने वाले 500 किसानों को सम्‍मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- विकास को गति देने वाली योजनाओं में तेजी लाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। बगैर सभी के सहयोग के विकास की योजनाओं को गति नहीं मिल सकती है। उन्‍होंने व्‍यापारी, उद्यमी और किसानों के साथ सभी वर्गों से सहयोग की अपील की है। साथ ही, ‘मेक इन गोरखपुर’ नाम की पुस्‍तक का विमोचन भी किया। योगी ने कहा- बगैर भूमि के उद्योग नहीं लगेंगे, तो हम पलायन नहीं रोक पाएंगे। गोरखपुर लिंक एक्‍सप्रेस-वे पर 5,876 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पहले 4, फिर बाद में इसे 6 लेन करेंगे। दो साल पहले तक गोरखपुर में एयर कनेक्टविटी नहीं थी। आज 8 फ्लाइट चल रही हैं। 10 साल पहले एयर इंडिया से बात करता था, तो अधिकारी कहते थे कि सवारी नहीं है। आज कहते हैं कि इतनी सवारी है कि और फ्लाइट लाए तो भी भर के जाएगी। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे अगले महीने शुरू करने जा रहे हैं।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!