जहरीली टॉफी खाने से चार बच्चों की मौत

कुशीनगर। दरवाजे पर टॉफी देख बच्चे खुश हुए। उन्हें यह नहीं पता था कि टॉफी के सुंदर दिखने वाले रैपर के भीतर उनके मौत का साजो-सामान छिपा है। बच्चे तो बच्चे होते हैं। दरवाजे पर पड़ी टॉफी खाने से चार बच्चों की जान चली गयी। सवाल यह है कि यह जहरीली टॉफी आयी कहा से?किसने इसे दरवाजे पर रखा?

कुशीनगर जिले के कुड़वा दिलीपनगर के सिसई टोला में बुधवार की सुबह चार बच्चों की जहरीली टाफी खाने से मृत्यु हो गई। मृतक बच्चों की पहचान मंजना 6 वर्ष, स्वीटी 3 वर्ष,समर 2 वर्ष पुत्र रसगुल व मायके आई रसगुल की बहन खुशबू के 5 वर्षीय बेटे आयुष के रूप में हुई। घटना के संबंध में स्वजन का कहना है कि सुबह छह बजे बच्चे सोकर उठे और घर के बाहर आए। दरवाजे पर टॉफी और सिक्के बिखरे मिले। बच्चे सिक्के व टॉफी बटोर लिए। टॉफी खाते ही बच्चे अचेत हो गए। अस्पताल पहुंचते पहुंचते उनकी मृत्यु हो गई।

About Author

यह भी देखें  ओमान में ड्रोन हमले के बाद पूर्वांचल के दो युवक लापता, देवरिया से कुशीनगर तक परिवारों में कोहराम

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!