लखनऊ में टूटी जिंदगी की डोर, गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश; चौकी पर शव रखकर प्रदर्शन

देवरिया में युवक की मौत पर बवाल, शव चौकी पर रखकर प्रदर्शन; एनकाउंटर की मांग

देवरिया। खामपार थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए युवक की लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने शव को भिंगारी पुलिस चौकी पर रखकर प्रदर्शन किया और घटना में नामजद आरोपितों के एनकाउंटर की मांग उठाई। करीब एक घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

मामले की जानकारी मिलते ही सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार सहित सर्किल के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद सीओ ने शव को घर भिजवाया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद भी लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ। ग्रामीण जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। घटना के बाद गांव में काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

इंजेक्शन लगाने के बहाने बुलाकर मारपीट का आरोप

जानकारी के अनुसार, करौदा मायापुर गांव निवासी राजू ठाकुर (28) को रविवार रात इंजेक्शन लगाने के बहाने बुलाया गया था। आरोप है कि इसके बाद देशी शराब और बीयर की दुकान के पास उनके साथ मारपीट की गई। हमले में राजू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले गए, जहां सोमवार को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी देखें  कोरोना संक्रमण को प्रभावी रूप से नियंत्रित किये जाने हेतु जारी हुआ दिशा-निर्देश

पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

युवक की मौत के मामले में उसके भाई संजय ठाकुर की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपितों में करौदा गांव निवासी गोबिंद पुत्र सुरेंद्र कुशवाहा, धीरज पुत्र रमेश कुशवाहा, ओमप्रकाश पुत्र रामाश्रय, सुनील वर्मा पुत्र जयप्रकाश वर्मा और संतोष पुत्र शारदा कुशवाहा शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस नामजद आरोपितों के साथ ही कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि मामले में पूछताछ के लिए कुछ लोगों को थाने लाया गया था। पुलिस पूरे प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!