जनपद के परिषदीय स्कूलों में गौरव आफाक मास्टर का स्कूल
मिशन कायाकल्प के तहत जनपद का गौरव बना प्राथमिक विद्यालय रावतपार अमेठिया
लार।सरकार की महत्वकांक्षी योजना मिशन कायाकल्प के सभी मानकों को पूरा करते हुए जनपद का गौरव बन गया प्राथमिक विद्यालय रावत पार अमेठिया। यह सम्भव हुआ है राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त एक प्रधानाध्यापक आफाक अहमद की वजह से। यह स्कूल फाईव स्टार की मानक को पूरा करता है। इसके लिये अफाक़ अहमद, ग्राम प्रधान श्रीमती इन्दु सिंह, और सचिव जे पी जायसवाल के साथ समस्त शिक्षक बधाई के पात्र हैं।
प्रधानाध्यापक आफाक अहमद को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित कर चुके हैं।