मार्ग दुर्घटना में सिपाही की मौत

देवरिया। जिले के मईल थाना क्षेत्र के जीरासो निवासी एक सिपाही की बस्ती के रुधौली में सड़क हादसे में मौत हो गयी।

देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र ग्राम जिरासों गाव निवासी सतानन्द (32) पुत्र मेवालाल व गोरखपुर जिले के थाना खजनी भिटहा निवासी रामसवारे चौरसिया (35) रुधौली थाने पर तैनात है। सुबह वह ड्यूटी के लिए जा रहे थे। घने कोहरे में ठीक से दिखाई न पड़ने के कारण बाइक समेत ट्रक में जा घुसे। उन्हें डायल 112 की मदद सें जिला अस्पताल ले जाया गया। सतानन्द की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। रामसवारे का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।उन्‍हें शायद यह नहीं पता था कि जिस डायल 112 पर ड्यूटी करने जा रहे हैं उसी 112 की मदद उन्‍हें लेनी पड़ेगी। डायल 112 पर ड्यूटी करने जा रहे दो सिपाही मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए तो डायल 112 की टीम उनकी मदद को पहुंची और दोनो को अस्‍पताल पहुंचाया। अस्‍पताल में एक की मौत हो गई जबकि दूसरे सिपाही का इलाज चल रहा है।बांसी-बस्ती मार्ग पर रुधौली थाना क्षेत्र स्थित दसिया चौराहे पर एक बाइक सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। जिससे दोनों बाइक सवार पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां स्थित गंभीर देख एक सिपाही को चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजा दिया, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। पुलिस कर्मी रुधौली थाने के डायल 112 पर ड्यूटी करने जा रहे थे।

यह भी देखें  फंदे से लटक गई महिला पुलिसकर्मी

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!