महुआडीह में बनेगा थाना, कप्तान ने किया स्थल का निरीक्षण

देवरिया। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने महुआडीह में नए थाने के लिए जमीन का निरीक्षण किये। उनके साथ राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। देवरिया जनपद का सबसे बड़ा थाना रामपुर कारखाना कहा जाता है। इसकी चौकी महुआडीह में है। जिसका क्षेत्रफल किसी थाने से कम नहीं है। इस चौकी क्षेत्र में 73 ग्राम पंचायतें आती हैं। साथ ही संज्ञेय अपराध भी साल भर में 180 के करीब हो जाते हैं। इसे देखते हुए यहां थाना खोलने की पहल की गई है। बताया जा रहा है कि थाने से दूरी लगभग 20 किमी के करीब है।

About Author

यह भी देखें  हरियाणा शराब तस्करों ने लार छोड़ पकड़ी खामपार, बनकटा, भाटपार की राह

Leave a Reply

error: Content is protected !!