सरयूपारीण ब्राह्मण समाज, राजस्थान का दिवाली स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

मुख्य अतिथि सांसद रामचरण बोहरा समाज को संबोधित करते हुये

जयपुर । सरयूपारीण ब्राह्मण समाज, राजस्थान की ओर से रविवार को दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन निर्माण नगर स्थित जिंदल मेरिज गार्डन में किया गया। मुख्य अतिथि सांसद रामचरण बोहरा का अध्यक्ष बलराम मिश्रा व महासचिव ओमप्रकाश त्रिपाठी ने स्वागत किया। समाज अध्यक्ष बलराम मिश्रा ने बताया कि उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी। समाज के पदाधिकारी सुरेन्द्र चौबे और ए के पाण्डेय ने समाज की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया तथा मुख्य अतिथि की उपस्थिति में समाजबंधुओं ने ‘दहेज न तो देंगे, न लेंगे’ का संकल्प लिया। साथ ही समाज द्वारा पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार जाने वाली ट्रेनों के फेरे बढ़ाएं जाएं के लिए सांसद रामचरण बोहरा को ज्ञापन दिया गया । महासचिव ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश की राजधानी जयपुर से देश के लगभग सभी क्षेत्रों में ट्रेनों का आवागमन होता है फिर भी यात्रियो का अत्यधिक दवाब बना रहता है । जयपुर और आसपास में लगभग लाखों लोग उत्तर-प्रदेश, बिहार और झारखंड के रहते है किन्तु ट्रेनों का संचालन प्रतिदिन न होने के कारण यात्रियो को समस्या का सामना करना पड़ता है । जिसकी वजह से उन्हे आज भी विवश हो कर प्राइवेट संचालित बसों से मनमाना किराया देकर विभिन्न शहरों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है ।

कार्यक्रम में महिलाओ द्वारा भजन और गीत गाया गया तथा परिचय सम्मेलन का भी आयोजन किया गया और अंत में सामूहिक भोजन किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ जय नारायण शुक्ल् , कर्नल अजिताभ पाण्डेय, श्री राम तिवारी, विजय तिवारी, मधुलेश पाण्डेय, अनिल जी आदि कई लोगो का विशेष योगदान रहा।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!