भ्रष्टाचार के खिलाफ एसएसपी अमित पाठक की बड़ी कार्रवाई, एसओ समेत 14 पुलिसकर्मी निलम्बित
The News Wala : मुख्यमंत्री योगी और अफसरों की लाख कोशिश के बाद भी पुलिसकर्मियों की हरकतें सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं । इसी कारण मुरादाबाद में पशु तस्करी में संलिप्तता के आरोप में गलशहीद थाना प्रभारी समेत थाने के 14 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया । यह फैसला जिले के एसएसपी अमित पाठक ने लिया है
सूत्रो के मुताबिक, मुरादाबाद जिले के असालतपुरा स्थित बड़ा अहाता में 23 अक्टूबर की आधी रात को आईपीएस आदित्य लान्हे के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी अभियान शुरू किए थे जिसमे सिविल लाइन और मझोला थाने की पुलिस ने बराबर आईपीएस का साथ दिया था । इस छापेमारी में बड़ा अहाता से 117 जिंदा और 35 मृत पशु बरामद हुए । वहां से लगभग साढ़े दस लाख की नकदी भी बरामद की थी ।
इसी दौरान पुलिस ने मौके से 39 लोगों को भी गिरफ्तार किया था। वहीँ पूछताछ के बाद गलशहीद पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे थे। क्योंकि यह स्लाटर हाउस महानगर के बीचों-बीच चल रहा था। जिसके बाद से एसएसपी अमित पाठक ने जाँच बैठा दी थी । सभी सबूत मिल जाने के बाद मुरादाबाद एसएसपी अमित पाठक ने थाना प्रभारी गलशहीद दिनेश चंद्र शर्मा, चौकी प्रभारी असालतपुरा सुनील कुमार, एसआइ प्रमोद कुमार शर्मा, एसआइ सोनू कुमार, एसआइ अजीत कुमार के अलावा मुख्य आरक्षी विकास कुमार यादव, आरक्षी नौशाद खान, मुहम्मद अनवर, कपिल कुमार, सोमपाल, मनीत प्रताप, अंकित चौहान, दुष्यंत सिंह व आरक्षी चालक सचिन कुमार को निलंबित कर दिया।