लार पुलिस चौकी के शिव मन्दिर में प्रेमी युगल की शादी

देवरिया। जिले के लार पुलिस चौकी स्थित शिव मन्दिर पर आज जश्न का माहौल था।  इश्क परवान चढ़ा। हसरतें पूरीं हुईं। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे के हुए। साक्षी समाज के गणमान्य लोग बने।
घटना सोमवार को लार पुलिस चौकी की है।नगरवासियों ने प्रेमी जोड़े की शादी रचा कर इतिहास कायम किया।
सोमवार की देर शाम नगरवासियों ने एक प्रेमी जोड़े की शादी हिंदू रीति रिवाज से कराया। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से काफी समय से प्रेम करते थे। दोनों के परिजनों की सहमति से नगर के बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर में बैदिक मंत्रोचार के बीच दोनों ने सात फेरे लिए। युवक बलियां जिला के नगरा का बताया जा रहा है। युवती नगर के गयागिर वार्ड की है।
शादी भाजपा नेता देवेन्द्र सिंह राजू, नगर पंचायत अध्य्क्ष के पति जगदीश यादव, घनश्याम तिवारी आदि की उपस्थिति में हुई।

About Author

यह भी देखें  शाहरुख की बेटी ने किसानों को अलॉट सरकारी जमीन खरीदी

Leave a Reply

error: Content is protected !!