बेल्थरा के विधायक ने दो सड़कों का किया लोकार्पण

बलिया। जनपद के बिल्थरारोड विधायक धनंजय कन्नौजिया ने शनिवार को शाहपुर टिटिहा गांवों में विधायक निधि से नवनिर्मित दो सीसी सड़क का लोकार्पण किया। श्री कन्नौजिया ने कहा कि क्षेत्र के गांवों की सड़कों की बदहाली हर हाल में दूर होगी। इसके लिए शासन से बजट की कमी नहीं होने वाली। इस दौरान ग्रामीणों पर स्वयं फूल बरसाए ।शाहपुर टिटिहा ग्रामसभा में करीब 18 लाख की लागत से लगभग 300 मीटर सीसी रोड का लोकार्पण किया। वहीं विशनुपरा चट्टी पर भी लगभग 13.50 लाख से करीब 250 मीटर के नवनिर्मित सीसी रोड का फीता काटा और मार्ग को आवागमन हेतु जनता को समर्पित कर दिया। इस दौरान भाजपा नेता अमरनाथ सिंह, ओंकार सिंह, सूर्यप्रताप सिंह दीपू, सुरेंद्र चौहान, दिनेश राजभर, विपिन मिश्र, शशिप्रकाश तिवारी, निर्भय नारायण सिंह, यशवंत सिंह चिटू, दीपू मिश्र, शशिप्रकाश तिवारी, शशि चौरसिया, धर्मराज सिंह विक्की, प्रमोद गुप्ता, अनिल राजभर, अक्षयलाल यादव व अशोक शुक्ला आदि मौजूद रहे।

About Author

यह भी देखें  अयोध्या में लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में PAC जवानों ने पुलिसकर्मियों को पीटा

Leave a Reply

error: Content is protected !!