उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच तीन आईएएस अफसरों के खिलाफ CBI ने दर्ज किया मुकदमा

अंकित मिश्रा, लखनऊ| उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का माहौल है और माहौल बिल्कुल गर्म है तथा मौजूदा सरकार वापिस सत्ता के लिए पूरी तरीके से तैयार है इसी क्रम में मौजूदा सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपीपीसीएल में हुए ₹22अरब के घोटाले को लेकर सीबीआई से जांच की सिफारिश की थी । सीबीआई ने ऊर्जा विभाग में तैनात रहे 3 आईएएस के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी थी। घोटाले के दौरान आईएएस संजय अग्रवाल, आईएएस आलोक कुमार प्रथम , आईएएस अर्पणा यू इस विभाग में तैनात थी । बता दें कि यूपीपीसीएल में हुए 22 अरब के पीएफ घोटाले में सीबीआई ने हाल ही में दो और आरोपियों को नोटिस भेजा था। 5 दिन पहले पूर्व एमडी एपी मिश्र को जमानत मिलने के बाद सीबीआई ने इस मामले में फिर से तेजी दिखाते हुए कदम बढ़ाना शुरू कर दिया था और इस घोटाले में जो ईओडब्लू और सीबीआई ने 17 लोगों को अब तक जेल भेज चुकी है ।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!