डीएम ने युवा व्यवसायी को जड़ा थप्पड़, विडियो वायरल

देवरिया। गुरुवार को जिले में डीएम द्वारा एक युवा व्यवसायी पर थप्पड़ मारने का वीडियो हुआ। देवरिया के कोतवाली थाना क्षेत्र के औद्यौगिक इलाके में बुधवार को कब्जा हटवाने गए जिलाधिकारी ने एक कारोबारी को थप्पड़ मार दिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। थोड़ी देर बाद वीडियो वायरल हो गया। घटन बहस का विषय बन गई कि जिलाधिकारी का किसी पर हाथ उठाना क्या कानून सम्मत है? हालांकि उधर जिलाधिकारी ने कारोबारी को थप्पड़ मारने के आरोप को गलत बताया । व्यवसायी संदीप जायसवाल का आरोप है कि डीएम ने उन्हें तमाचा जड़ दिया। आरोपों के समर्थन में वे एक वीडियो फुटेज भी दिखाते हैं। पीड़ित के मुताबिक जिलाधिकारी के थप्पड़ मारने के बाद उनके सुरक्षाकर्मियों ने पिटाई कर उन्हें कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस ने माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया।

 

About Author

यह भी देखें  देवरिया में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सम्मेलन

Leave a Reply

error: Content is protected !!