लार में एंटी रोमियो टीम ने तीन को दबोचा

देवरिया। जिले के लार में एंटी रोमियो टीम ने एक स्कूल के गेट के पास मरड़ा रहे तीन शोहदों को दबोच लिया। योगी सरकार की एंटी रोमियों टीम ने बुधवार को तीन मनचलों  ओके स्कूल के गेट से पकड़ा। स्थानीय कस्बा के गर्ल्स स्कूलों पर आये दिन मनचलों द्वारा छात्राएं फब्तियों की शिकार हो रही हैं। ओके स्कूल पर बुधवार को दोपहर छुट्टी के समय एक बाइक पर सवार तीन मनचले गेट के सामने स्कूल से निकल रही छात्राओं पर फब्तियां कस रहे थे। वहीँ सादे लिवास में खड़ी एंटी रोमियो टीम की महिला पुलिस कर्मियों की नजर पड़ीं। महिला सिपाहियों ने फोन पर उप निरीक्षक अमित पाण्डेय को जानकारी दी। वे तुरन्त वर्दीधारी सिपाहियों के साथ गेट पर पहुंचे और  गेट पर खड़ा होने का प्रयोजन पूछा। सही जवाब न मिलने पर दरोगा ने तीनों युवकों को बाइक सहित पकड़ कर थाने भेजवाया। पुलिस हिरासत में बैठाये गए युवकों पर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। पुलिस चौकी पर पहुंचे एक युवक के एक जनप्रतिनिधि का नाम लेकर पुलिस को अदब में लेने का प्रयास किया। जब दरोगा ने यह कहा कि अगर आप के घर की बेटी के साथ कोई लफंगा फब्तियां कसे तो कैसा लगेगा। यह सुनते ही अदब में लेने वाले महाशय चौकी से खिसक लिए।
इस सम्बन्ध में उप निरीक्षक अमित पाण्डेय ने कहा कि पकड़े गए युवकों के अभिभावको को आधार कार्ड के साथ बुलवाया गया है। उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद कार्रवाई होगी।

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!