पिंडी में रामकथा कहने आये कथावाचक का मुस्लिमों ने किया स्वागत

देवरिया। देश में हालात बदल रहे हैं। लोंगो के ख्यालात बदल रहे हैं। मंगलवार को जब कथावाचक रमेश भाई शुक्ला जब लार विकास खण्ड के पिंडी नगर में पहुंचे तो मुसलमानों ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया। गंगा जमुनी संस्कृति का अनोखा नजारा देखकर सभी ने इस कार्य की सराहना की। कथा वाचक रमेश भाई शुक्ला ने कहा कि पतित पावनी सरयू के पावन तट पर स्थित पिंडी में राम कथा की गंगा से कार्तिक पूर्णिमा का श्रद्धालु स्नान करेंगे।
कथा स्थल पर ग्राम प्रधान ओम प्रकाश यादव ने कथावाचक रमेश भाई शुक्ला का फूल माला पहना कर स्वागत किया।

कार्यक्रम के संचालक भाजपा के लार मण्डल अध्यक्ष वृजेश धर दुबे की लोकप्रियता का आलम यह रहा कि उनके एक सन्देश पर सैकड़ों लोग राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में सुबह 9 बजे ही पहुंच गए। हालांकि कथा वाचक रमेश भाई आयोजन स्थल पर तीन घण्टे बिलम्ब से पहुंचे। उनके इन्तजार में महिलाएं कलश लेकर तीन घण्टे तक पांडाल में बैठकर प्रतीक्षा की। पिंडी नगर से लेकर सरयू तट तक श्रीराम के उदघोष ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया था। राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण से कथावाचक रमेश भाई शुक्ला के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा पिंडी नगर का भरमन करते हुए सरयू तट पर पहुंचे जहाँ कलश में श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू का जल भरा। जल भरने के बाद कलश कथा स्थल पर स्थापित किये गए।
इस अवसर पर वृजेश धर द्विवेदी, ओम प्रकाश यादव, उदय शंकर पति त्रिपाठी, पाण्डेय एन डी देहाती, दिलीप मल्ल, करन यादव, टुन टुन पति, उमेश यादव, वृजेश पटेल, ध्रुप देव, विष्णु जायसवाल, सुनील जायसवाल, सुमेश्वर पति त्रिपाठी, राजू व्यास, सत्य प्रकाश शर्मा, जयंत पाठक, मनोज सिंह, वृजेश सिंह, राजेश पति, राम नक्षत्र ठठेरा, दिनेश विश्वकर्मा, प्रमोद पटेल, दिलीप यादव आदि उपस्थित रहे।

 

यह भी देखें  Covid19 - मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत

 

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!