पूर्वांचल में डेंगू का क़हर, कई लोग हुए बीमार
The News Wala : पूर्वांचल में डेंगू ने अपने पांव तेजी से पसारे हैं, पिछले एक सप्ताह में मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर जिले में लगभग 65 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल में अभी तक 500 के करीब जांच हुई है, इसमें से 135 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, इनमें अधिकतर मरीज कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज और बिहार के सिवान ज़िले के हैं ।
महामारी की तरह फैल रहे डेंगू से पूर्वांचल में अब तक सैकड़ो मरीजों की मौत हो चुकी है । सीएमओ का कहना है मरीज ज्यादा है किंतु किसी मरीज को प्लेटलेट्स नहीं चढ़ाना पड़ रहा है, सामान्य इलाज से सभी ठीक हो रहे हैं। जो भी मरीज बुखार से पीडि़त है उसका ब्लड सैंपल लिया जा रहा है । स्वास्थ विभाग की टीम जगह जगह जाकर अपना काम कर रही हैं । साथ ही वहां नगर निगम एंटी लार्वल का छिड़काव कर रहा है और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोगों को भी नोटिस दिया गया है कि अपने घर के बाहर पड़े टूटे-फूटे बर्तनों या टायरों में पानी जमा न होने दें।