जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हालत बिगड़ी

देवरिया। जिले के लार थाना के खरवनिया नवीन में बुधवार को एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत खराब होने पर उसे पहले सीएचसी लार ले जाया गया। स्थिति गम्भीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया।
खरवनिया नवीन निवासी विवेक पुत्र बृजेश पाल बुधवार की दोपहर घर मे बैठा वह दिन में लगभग 2 बजे कोई जहरीला पदार्थ खा लिया । कुछ देर बाद जब उसकी हालत खराब होने।लगी तो परिजन उसे उठा का लार सीएचसी लाये । अस्पताल पहुचने के बाद उसकी हालत और खराब होने लगी । अस्पताल के डाक्टरो ने प्राथमिक इलाज कर युवक को जिला अस्पताल भेज दिया । युवक क्यो जहरीला पदार्थ खाया यह पता नही चल सका । डॉक्टर बीबी सिंह का कहना है कि युवक जब अस्पताल में आया उस समय उसकी हालत खराब थी इस लिए जिला पर भेज दिया गया ।

About Author

यह भी देखें  लार के प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ देवरिया में प्रदर्शन

Leave a Reply

error: Content is protected !!