महाराजगंज में SSB जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी

The News Wala : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात SSB के जवान बशर अहमद ने शनिवार रात ड्यूटी पर ही अपनी सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर । बशर दस दिन पहले ही छुट्टी मनाकर घर से लौटा था। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंडर तहसील क्षेत्र निवासी बशर अहमद (32) SSB में जवान था तथा अभी उसकी तैनाती महाराजगंज जिले में सोनौली थाना इलाके के हरदीडाली में एसएसबी के 66वीं वाहिनी कैंप में थी। शनिवार रात वह पोस्ट पर पहरे पर था। इसी दौरान उसने अपनी ही राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर एसडीएम और पुलिस बल मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। SSB द्वारा थाने में दी गई तहरीर में जवान द्वारा स्वयं को गोली मारने की बात लिखी गई है। पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह साजवान ने कहा कि, जवान ने खुदकुशी की है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!